कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
Daily Horoscope 10 september 2020

मेष

आप सुंदरता और शांति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आप स्वयं को एक शांतपूर्ण वातावरण में आराम करते हुए पाएँगे। आज आपमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनो तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे।

वृष

आपके पति या पत्नी, बच्चों या निजी जिंदगी के बारें में कोई कुछ गलत बाते करने पर आपको दृढ़ रहना होगा। आपके निजी जीवन में किसी का अनावश्यक हस्तक्षेप नही होना चाहिये। यद्यपि आप निर्णय लेने में बहुत बुद्धिमान और अच्छे हैं, तथापि उन्हें दूसरों पर थोपने का प्रयास मत कीजिए। इस व्यवहार से आप केवल दूसरों का वैमनस्य अर्जित करेंगे।

 मिथुन

आपकी इच्छाओं में आपके सहकर्मी, आपके दोस्त या अन्य पारिवारिक सदस्यों का हस्तक्षेप न होने दें। संभावना बनती है कि आपके विचार या कल्पनाओं को वे पसंद नही करेंगे परंतु आपको जो सही लगे वो करना चाहिये। आपके सपने एवं इच्छाएं आपकी है जिसे आपको पूरा करना होगा। यदि आपकी सजग होने की प्रवृत्ति है तो आप लोगों के प्रति, उनके उद्देश्यों, परिस्थितियों, इत्यादी के प्रति बहुत शंकालु बनती हैं।

कर्क

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह

समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

कन्या

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

तुला

किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में नया कार्य मिल सकता है।

वृश्चिक

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा।

धनु

भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी।

मकर

मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।

कुंभ

घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके काम बनेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

मीन

प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में मातहत साथ देंगे।