आपकी राशि में कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल, जानिए आज का भविष्यफल

आपकी राशि में कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल, जानिए आज का भविष्यफल
daily horoscope 10 february 2021

मेष

आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

वृषभ

आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग हैं। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है।

मिथुन

सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी खास काम में नई शुरुआत का समय है।  आप में उत्साह हो सकता है। आपको धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। कुछ पुरानी योजनाओं पर काम नहीं हुआ था, उन पर काम शुरू करने की कोशिश करें।

कर्क

प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।  जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंता में रह सकते है।

सिंह

करियर में प्रगति करेंगे। किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी।

कन्या

आगे बढ़ने के नए मौके आपको मिल सकते हैं। आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर सकते हैं। आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं।  किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। विवाह प्रस्ताव भी आज आपको मिल सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए लाभदायक नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रपोजल मिल सकते है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पति पत्नी में मतभेद हो सकते है।

वृश्चिक

आज आपके आय के नए सोर्स बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है।

धनु

किसी खास काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका आपको मिल सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव भी आपको करने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा।

मकर

कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है।

कुंभ

आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव ठीक रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

मीन

आज आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।  फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम भी बन सकता है।  पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें। कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं।  बिजनेस के नए मौके आपको मिलेंगे।