जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्यफल

जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्यफल
daily horoscope 1 july 2021

आज महीने का पहला दिन है, आज का दिन आपके लिए क्या ख़ास लाया है, जानिए हमारे आज के राशिफल से।  कैसा रहेगा आज आपका दिन, कुछ ख़ास रहेगा या सामान्य 

मेष

आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यावसायिक व्यवहार के संदर्भ में भाग्यशाली बना देगा। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे।  व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय शुभ नहीं है।

वृषभ

आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें।

मिथुन

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा दिन है।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। नौकरी करने वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है।

कर्क

आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं।  घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह

आज आप जो कुछ भी करेंगे उसमें आप उत्साही रहेंगे। सुविचारित निर्णय लंबे समय तक प्रभावी रहेंगे।  आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे।  नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। 

कन्या

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला

आज आप परिजनों के साथ खुशहाल समय बिताएंगे। संतान की जरूरतें पूरी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय यात्रा करते समय सावधान रहें, और अपने निजी सामान को सुरक्षित और अपने पास रखें।

वृश्चिक

ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है।

धनु

पिता-पुत्र के संबंध बिगड़ने से आप बहुत परेशान हो सकते हैं और भावनात्मक रूप टूट सकते हैं। कानूनी या विभागीय कार्यवाही आपको चिंतित कर सकती है। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं।

मकर

आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी।

कुंभ

आज दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। आज निवेश करने से बचना चाहिए। घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता से मौके हाथ से निकल सकते हैं।

मीन

अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा।