क्या आपके लिए शुभ रहेगी फरवरी की पहली तारीख? जानिए आज का राशिफल

क्या आपके लिए शुभ रहेगी फरवरी की पहली तारीख? जानिए आज का राशिफल
daily horoscope 1 february 2021

नया महीना और शुरुआत की तारीख से लोगों की बहुत सी उम्मीदे रहती है।  फरवरी का महीना शुरू हो गया है और इस महीने की पहली तारीख आपके लिए क्या ख़ास लेकर आई है। अब आपके पक्ष में रहेगी स्थितियां या सामान्य रहेगा आज का दिन भी ? जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष

आज आप शान्त और तनाव-रहित रहें। पति-पत्नी के बीच थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।आज आप अपने प्रियजन से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। आज घूमने जा सकते है। अधिक काम की वजह से आज तनाव और थकान महसूस होगी।

वृषभ 

आपका आज का दिन उत्साहपूर्ण बीतेगा। आपके कार्य योजना के अनुसार पूरे हो जाएगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। आज गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते है।

मिथुन

गुस्से पर काबू रखे अन्यथा अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पंहुचा सकते है। यात्रा कर रहे है तो अपने सामन की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति आज कमजोर हो सकती है।

कर्क

आज आपको मेहनत करने से बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से दिन अच्छा रहेगा। समय से अपना काम पूरा कर पाएगे। रचनात्मक कार्यों की ओर ध्यान रहेगा। आज अधिकतर समय अपने परिवार वालों के साथ गुजारे।

सिंह

चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को खत्म कर सकते हैं। ख़ुद को हमेशा अच्छा परिणाम पाने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। प्रेमी से भविष्य को लेकर खुलकर बात कर पाएगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी।आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। हर स्थिति में मन को प्रसन्न रखने की कोशिश करे।

तुला

आज आपको पर्याप्त आराम करने की जरुरत है। काम का स्ट्रेस लेने से बचे। आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी ख़ास से आज मुलाक़ात हो सकती है। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।

वृश्चिक

आज आप जिस भी काम की शुरुआत करोगे वह जरुर सफल होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। अगर आप किसी कार्य की योजना बनाकर चलाएगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

धनु

आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति को भंग कर सकता है। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज लवर्स की जिंदगी में परेशानियां आ सकती है।

मकर

आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ

सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। ऐसे कई परेशानियां हो सकती है जिसके चलते प्रेमी आपसे नाराजगी दिखाए। एजुकेशन में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज शारीरिक कष्ट की संभावना है। आप धैर्य और संयम रखें। मेहनत का आपको सकारात्मक फल मिलेगा। पति पत्नी के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा इसका लाभ उठाएं।