Online Horoscope Today 09 March 2022 इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, नौकरी और बिजनेस करने वालों की दूर होंगी परेशानियां

Online Horoscope Today 09 March 2022  इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, नौकरी और बिजनेस करने वालों की दूर होंगी परेशानियां
daily horoscope 09 march 2022

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार हमारी राशिफल के द्वारा हमारे जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोज की घटनाओं को बताता है, वहीं साप्ताहिक राशिफल पुरे सपताह की घटनाओं को बताता है वही  मासिक पुरे महीने की घटनाओं को बताता है और वार्षिक राशिफल पुरे साल की घटनाओं को बताता है  दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश बताता है, जिसमें सभी राशियां जैसे (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल विस्तार रूप से बताया जाता है। राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग से किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, प्रेम, शादी, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और आपकी सेहत व दिन भर में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक क्रियाओ को सफल बना सकते है। 


मेष दैनिक राशिफल

आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिल सकती है। माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आज  आप बढ़िया खाने का लुत्फ उठायेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

वृषभ दैनिक राशिफल 

शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जबकि आपके खर्च घटेंगे। बचत आपके आत्मविश्वास-स्तर को बढ़ावा देगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप एक साथ कई योजनाएं बना सकते हैं। खुद पर कंट्रोल करने की की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे।  पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी। सफलता मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज मित्रों के साथ यात्रा का योग है। यात्रा पर अनावश्यक खर्च से बचें। पार्टनर से रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। दोस्तों के  साथ कुछ अनबन हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब के कई सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। व्यावसायिक सन्दर्भ में चीजें जस की तस रहेंगी। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें।

तुला दैनिक राशिफल

बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी और आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश भी करेंगे। कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज पार्टनर की भावनाओं को समझें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने के आसार हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के काम से लाभ होगा। कागजी कार्रवाई पूरी रखें। आज के दिन क्रोध करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल

आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं।  उनकी सेहत ठीक बनी रहेगी। एजेंट के रूप में काम कर रहे लोगों को आज लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे।  बच्चे घर के काम में आपका हाथ बटायेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा होगा।

मकर दैनिक राशिफल

आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। यदि आप समय पर अवसर का  पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं। तो आपका व्यावसयिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आपके लिए दिन रचनात्मक है। आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। नए लोग, नए विचार और नई बातें आपके सामने आ सकती हैं। कोई पुरानी समस्या भी सुलझने की संभावना बन रही है।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।  जीवन में आने वाली समस्त प्रकार की समस्याओं का आप लोगों को सामने करना सीखना पड़ेगा तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।   


ये भी पढ़े...

Common Relationship Problems & Solutions

Parents Approval for Marriage