Horoscope Today 9 December 2022: चंद्रमा और गुरु मिलकर बना रहे गजकेसरी योग, देखें मिथुन सहित किन राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Today 9 December 2022: चंद्रमा और गुरु मिलकर बना रहे गजकेसरी योग, देखें मिथुन सहित किन राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Today 9 December 2022: चंद्रमा और गुरु मिलकर बना रहे गजकेसरी योग, देखें मिथुन सहित किन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 को चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में गोचर करेगा। ऐसे में चंद्रमा का इस तरह का संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे के केंद्र में होकर गजकेसरी योग बनाएंगे। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दायक और प्रगति का रहेगा। मिथुन राशि के अलावा आज किन राशियों को मिलेगा गजकेसरी योग का लाभ? आज का राशिफल विस्तार से देखें।

मेष राशि: कई परेशानियां दूर होंगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाक़ात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी। किसी खास के सहयोग से आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता के सहयोग और संपर्क से आपको अच्छा लाभ होगा। घर-परिवार और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में तालमेल बनाकर चलने से लाभ होगा। क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि: वाद-विवाद से दूर रहें

वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आत्मनिरीक्षण करेंगे, जो लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें अन्यथा मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापारी और व्यवसायी अपने व्यावहारिक कौशल से बाधाओं को दूर करेंगे। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशि: सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे

मिथुन राशि के जातकों को आज मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यों पर भी पूरा ध्यान रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और कई संस्थाओं का सहयोग भी आपको मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर मिलेंगे और आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अपार सफलता देने वाला रहेगा।

कर्क राशि: अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखें

कर्क राशि के जातक आज पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे और सफल भी होंगे। आज पड़ोसियों से कोई पुराना मामला किसी बड़े के सहयोग से सुलझ सकता है। संतान की समस्या के समाधान के लिए खूब भागदौड़ करेंगे और सफल भी होंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। घरेलू मामलों में परिवार के किसी सदस्य की इच्छा को लेकर सतर्क रहें और अपने कार्यों पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि: व्यवहार पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी राहत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। संतान की गतिविधियों और समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक होगा। किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यापार विस्तार के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि: भौतिक वस्तुओं पर धन खर्च होगा

कन्या राशि के जातक आज भौतिक वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। दिन की शुरुआत में भागदौड़ काफी रहेगी और आप किसी गलत बात के खिलाफ आवाज भी उठा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। साथ ही किसी अतिथि का आगमन भी होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। विदेश जाने वाले लोगों को आज किसी प्रकार की खबर मिल सकती है।

तुला राशि: कार्यों को नई ऊर्जा के साथ करेंगे

तुला राशि के जातक दिन भर किसी न किसी काम में लगे रहेंगे, लेकिन शाम को कुछ राहत मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान देंगे, जिससे आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। किसी मित्र या प्रियजन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और एक दूसरे का सहयोग भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि के जातक आज जल्दबाजी में काम करने से बचें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा। कुछ बातों को लेकर पिता से अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान शांत और विनम्र रहें। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के बीच पूरा सहयोग रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा और सामाजिक रूप से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत पाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि: किसी बड़े व्यक्ति की कृपा प्राप्त होगी

धनु राशि के जातक आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में विश्वास बढ़ने से आप अपने भीतर एक सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे। किसी बड़े व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जो आपके लिए सुखद रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनके किसी समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि: गुप्त बातें बताने से बचें

मकर राशि वालों आज अचानक किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही आपको उसी के अनुसार फल मिलेगा। गुप्त बातें किसी मित्र को बताने से बचें, यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले हर स्तर पर ठीक से चर्चा कर लें। कार्यक्षेत्र में काफी काम रहने के बाद भी आप परिवार के लिए अच्छा समय निकाल पाएंगे।

कुंभ राशि: शॉपिंग के लिए समय निकालेंगे

कुंभ राशि के जातक आज किसी खास योजना से जुड़ सकते हैं, जिससे आप काफी सुकून भी महसूस करेंगे। संतान की किसी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का वातावरण भी सुखद रहेगा। घरेलू सामानों की खरीदारी में समय लगेगा। कारोबार में चल रहे हर लेन-देन पर नजर रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

मीन राशि: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी

मीन राशि वालों को आज अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। यदि निजी जीवन में कोई फैसला लेने में परेशानी आ रही है तो परिजनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अहंकार और क्रोध को स्वभाव में न आने दें, अन्यथा आप किसी लक्ष्य से भटक सकते हैं। पेशेवर जीवन में कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों के बीच किसी बात पर अनबन हो सकती है।