Online Horoscope Today 09 April 2022: सिंह और धनु राशि वालों को आज व्यवसाय में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Online Horoscope Today 09 April 2022:  सिंह और धनु राशि वालों को आज व्यवसाय में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानें अन्य राशियों का हाल
daily horoscope 09 april 2022

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार हमारी राशिफल के द्वारा हमारे जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोज की घटनाओं को बताता है, वहीं साप्ताहिक राशिफल पुरे सपताह की घटनाओं को बताता है वही  मासिक पुरे महीने की घटनाओं को बताता है और वार्षिक राशिफल पुरे साल की घटनाओं को बताता है  दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश बताता है, जिसमें सभी राशियां जैसे (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल विस्तार रूप से बताया जाता है। राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग से किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, प्रेम, शादी, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और आपकी सेहत व दिन भर में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक क्रियाओ को सफल बना सकते है। 


मेष दैनिक राशिफल

व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल

सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। आपको नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

कर्क राशि वाले थोड़ी-सी कोशिश से आज ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। किसी भी वजह से घर-परिवार में अपनो से तकरार न पैदा करे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान—पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी।

तुला दैनिक राशिफल

कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले आज अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। काम पूर्ण हो सकेंगे। अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों को अपनी प्रबंधकीय क्षमता से प्रभावित करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल

करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। विचार-विमर्श करने से आपकी जानकारी भी बढ़ेगी और आपका तजुर्बा भी बढ़ेगा।  मन विचलित नहीं होगा और कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।


ये भी पढ़े...

Face Reading Astrology

Relationship After a Divorce