Horoscope Today 6 December 2022: आज चंद्र राशि परवर्तन से वृषभ और तुला सहित कई राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Today 6 December 2022: आज चंद्र राशि परवर्तन से वृषभ और तुला सहित कई राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Today 6 December 2022: आज चंद्र राशि परवर्तन से वृषभ और तुला सहित कई राशियों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, आज चंद्रमा का संचार मेष के बाद वृषभ राशि में होगा। इसी के साथ वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मंगलवार 6 दिसंबर कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा का संचार मेष के बाद दोपहर बाद वृषभ राशि में होगा। इस परिवर्तन के कारण आज का दिन वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। देखें कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशियों वालों के लिए।

मेष राशि: आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी

मेष राशि के जातक आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। घर में ही आज आप कोई नया सामान भी खरीद सकते हैं। किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। अचानक कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है तो किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल ठीक रहेगा।

वृषभ राशि: आज आप काफी व्यस्त रहेंगे

वृषभ राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं और इस फैसले का लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा। परिजनों का सहयोग व सलाह भी लाभकारी रहेगी। आप पेशेवर गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। अति आत्मविश्वास आपके लिए हानिकारक हो सकता है। स्थितियों को शांति से हैंडल करें। संवाद करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय कोई भी जोखिम हानिकारक हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अपने वैवाहिक जीवन और परिवार के लिए समय निकालना आवश्यक है।

मिथुन राशि: शांति से काम लें

जल्दबाजी करने की बजाय आज शांतिपूर्वक अपने काम पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। सभी काम ठीक से पूरे होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी समस्या को सुलझाने में मददगार साबित होगी। ध्यान रहे कि ज्यादा सोचने से भी परिणाम हाथ से फिसल सकता है, इसलिए प्लानिंग के साथ-साथ उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। बहुत अधिक गर्व करना या अपने आप को सर्वश्रेष्ठ समझना ठीक नहीं है। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए समय ठीक है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि: धैर्य और संयम बनाए रखें

कर्क राशि वालों को आज मन लगाकर काम करने का मौका मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी। कुछ नई जानकारियां और समाचार भी मिलेंगे। बच्चे और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देंगे। कई बार दूसरों की बातों में आकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। गलती से भी ऐसा करने से बचें और अपने दिमाग का इस्तेमाल करें। धैर्य और संयम बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों का पूरा सहयोग रहेगा और कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह राशि:  आज आप जल्दबाजी में कोई काम न करें

सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से सुकून देने वाला रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी और लाभ होगा। आपका रहन-सहन और बोलने का तरीका दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। अपनी क्षमता से अधिक काम करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बीच-बीच में आराम करें। वर्तमान में जीना सीखें। जल्दबाजी करने के बजाय किसी भी कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। काम का अधिक बोझ होने के कारण परिवार के लिए समय निकालने से माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि: आज यात्रा करने से बचें

कन्या राशि वालों की ग्रह स्थिति आज अनुकूल है। आपको अपने कार्य कौशल से सराहना मिलेगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही भागदौड़ भरी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। आज किसी भी तरह की यात्रा से बचें। सचेत रहें, आलस्य या अत्यधिक चर्चा आपका समय खराब कर सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन में रिश्ते और घनिष्ठ हो सकते हैं।

तुला राशि: आज लाभ के योग हैं

तुला राशि के जातकों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा और लाभ होगा। किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सर्वोपरि रहेगा। जैसे ही पैसा आएगा, वैसे ही खर्च की स्थिति भी आएगी। भाइयों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद और तनाव उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखें। बहुत अधिक शारीरिक गतिविधि हानिकारक हो सकती है। बाहरी लोगों से बात करते समय सावधान रहें। कुछ लोग स्वार्थ के लिए आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समय अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि: शुभ समाचार मिलने की संभावना है

वृश्चिक राशि वालों के पुराने मतभेद सुलझेंगे। आपकी लगन और हिम्मत से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। संतान संबंधी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी जरूरी चीजों को सुरक्षित रखें। सपनों की दुनिया से बाहर निकलो और मेहनत करो। किसी और पर भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय व्यापार में अधिक मेहनत और कम लाभ जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा।

धनु राशि: पुरानी यादें ताजा होंगी

धनु राशि वालों को आज अपने बारे में सोचना चाहिए। यदि स्थान परिवर्तन को लेकर कोई योजना बन रही है तो समय अनुकूल है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें भी ताजा होंगी। बेवजह दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन के कारण घर की व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच अहंकार बढ़ सकता है।

मकर राशि: परिवार के साथ समय बिताएं

मकर राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। बच्चों पर ज्यादा पाबंदियां न लगाएं, इससे उनका मनोबल गिर सकता है। दिखावे के लिए बिना सोचे समझे खर्च न करें। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में आप सभी कार्यों को स्वयं व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताना चाहिए ताकि परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहे। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को आज अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

कुम्भ राशि : समाज में सम्मान मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों को उनके अच्छे कार्यों से समाज में सम्मान मिलेगा। अगर आप किसी जरूरी काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार करें, इस समय स्थिति अनुकूल है। हर किसी को खुश करने की कोशिश में आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार काम करें। अपनी चीजों पर खुद नजर रखें, भूलने के योग हैं। मौजूदा कारोबार के साथ-साथ किसी नए काम में भी आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।

मीन राशि: बजट का ध्यान रखें

मीन राशि के जातक आत्मविश्वास और सूझबूझ से किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति को स्वीकार कर लेंगे। अपनी योजनाओं को शुरू करने का सही समय है। इस समय भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं कारगर रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। घर में किसी भी तरह का सुधार करने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। काम का अधिक बोझ होने के कारण घर और परिवार के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है।