Online Horoscope Today 05 March 2022: वृष, कर्क और तुला राशि के जातकों को लेनदेन में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Online Horoscope Today 05 March 2022:  वृष, कर्क और तुला राशि के जातकों को लेनदेन में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें शनिवार का राशिफल
daily horoscope 05 march 2022

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार हमारी राशिफल के द्वारा हमारे जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोज की घटनाओं को बताता है, वहीं साप्ताहिक राशिफल पुरे सपताह की घटनाओं को बताता है वही  मासिक पुरे महीने की घटनाओं को बताता है और वार्षिक राशिफल पुरे साल की घटनाओं को बताता है  दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश बताता है, जिसमें सभी राशियां जैसे (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल विस्तार रूप से बताया जाता है। राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग से किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, प्रेम, शादी, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और आपकी सेहत व दिन भर में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक क्रियाओ को सफल बना सकते है। 


मेष दैनिक राशिफल

कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है।  सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जो आपके दिल के करीब है। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। उच्च अध्ययन के लिए प्रयासरत छात्रों को वांछित परिणाम मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ। जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। अभिभावक हर फैसले में बच्चों का साथ देंगे।  अकेले निर्णय लेने से बचें। आपके उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न हैं।  किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आपने माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। आज आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही उस पर अमल शुरू करना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह चिंताओं का एक स्रोत हो सकती है और आपको तनाव की स्थिति में रख सकती है।  तनाव आपके व्यवसाय पर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। अपने क्रोध को जितना हो सके आप उतना काम करे तभी आप हर कार्य में सफलता पा सकते है। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप अपने घर के काम में ही वयस्त रहेंगे। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे।

धनु दैनिक राशिफल

रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे।  सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल

आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।  नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है।

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वाले धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। पुराने ऋण आप लोगों को परेशान करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी।  बिजनेस की गति थोड़ी रुकेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़े...

Free online Face Reading

Free online Janam Kundli Report Janampatrika