Horoscope Today 5 January 2023: मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Today 5 January 2023: मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Today 5 January 2023: मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

आज गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा का इस तरह का संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

आज का राशिफल 5 जनवरी, गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा के साथ शुभ गजकेसरी योग बनेगा, जबकि चंद्रमा का शनि के साथ षडाष्टक संबंध रहेगा। वहीं आज मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन रहेगा। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन कमाई भी अच्छी होगी। इन सब के अलावा आज का दिन सिंह, तुला और मकर राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: अपने काम पर ध्यान दें

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप अपने काम को लेकर काफी चिंतित भी रह सकते हैं। लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपका भ्रम है। पूर्व में किए गए कार्यों का आपको अच्छा फल मिलेगा। स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। दफ्तर में आज संभलकर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। किसी से बहस न करें, बल्कि उनकी राय सुनें।

वृषभ राशि: मन में शुभ भाव आएंगे

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। भविष्य में आप किसी बड़ी यात्रा की योजना बनाएंगे। इतना ही नहीं आप अपने घर या दुकान का निर्माण कार्य शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। मन में अच्छे भाव आएंगे और आप काफी हल्कापन महसूस करेंगे। आपका प्रिय आपके सामने अपने दिल के राज खोलेगा। इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि: मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आप मानसिक तनाव से काफी परेशान रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आज काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी आमदनी बहुत अच्छी रहने वाली है।

कर्क राशि: लड़ाई-झगड़े से बचें

कर्क राशि के लोग आज थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। हालांकि व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत ही शानदार  रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आज अपने पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें। साथ ही आज आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। शादीशुदा लोग आज अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कुछ काम भी आपकी सलाह से बनेंगे। कोई नया काम करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि: समाज में मान-सम्मान मिलेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। जीवन में जो असमंजस था वह अब दूर होगा। इतना ही नहीं आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आज समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक कार्य में योगदान देने के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है।

कन्या राशि: काफी असहजता महसूस करेंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। आपका ध्यान अपने जीवन साथी पर कुछ अधिक रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि आज किसी से झगड़ा न करें। काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपको जीत दिलाएगा और इसी के बल पर आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके बहुत काम आएगी।

तुला राशि: संतान को भरपूर स्नेह देंगे

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप अपनी संतान को भरपूर स्नेह देंगे। इतना ही नहीं, आज दांपत्य जीवन में स्थितियां काफी हद तक नियंत्रण में रहेंगी और आप दोनों के बीच चल रही परेशानियां कम होंगी। आपको अपने परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। उनसे बहस न करें, उनकी बात ध्यान से सुनें। फिलहाल आप काम से दूर रहें अन्यथा आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: आपकी मेहनत रंग लाएगी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा कि परिवार में आपको कहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी और आपके ख़र्चे भी ज़रूरत के अनुसार ही होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों में आपसी लड़ाई होने की संभावना है। ऐसे में आपको दखल देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अपनी नौकरी में बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा और जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उन्हें अपने जीवन साथी से किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा कर कोई रास्ता मिल जाएगा।

धनु राशि: खान-पान का विशेष ध्यान रखें

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा। दरअसल आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस समय आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके परिवार का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी। प्रेम जीवन में बहुत ही तनावपूर्ण समय रहने वाला है। दरअसल आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

मकर राशि: उत्तम परिणाम मिलेंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दरअसल आज आप खुद पर ध्यान देंगे। आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए भरपूर प्रयास भी करेंगे। काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। इस दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। लव लाइफ में आज रोमांस के मौके मिलेंगे। आमदनी आपकी सामान्य रहेगी लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि: सुख-शांति बनी रहेगी

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इस समय आपकी स्थितियों में सुधार होगा और आपको खुद पर अधिक विश्वास होगा। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी और मनोरंजन का वातावरण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे भी आज अच्छा समय महसूस करेंगे। अपने प्रिय को खुश रखने के लिए आज आप काफी प्रयास करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

मीन राशि: सुख मिलेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। जिससे आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपके खर्चे अधिक रहने वाले हैं। आज आप खूब खर्च करना चाहेंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका प्रिय आपको याद करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कुछ गलतफहमियां दूर होंगी।