Horoscope Today 4 November 2022: देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर इन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं विशेष योग

Horoscope Today 4 November 2022: देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर इन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं विशेष योग

Horoscope Today 4 November 2022: देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर इन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं विशेष योग

आज शुक्रवार 4 नवंबर को चंद्रमा का संचार मीन राशि में हो रहा है। साथ ही आज देवोत्‍थान एकादशी जैसा शुभ और अबूझ मुहूर्त भी बना है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए कार्यसिद्धि के मामले में बहुत ही खास रहेगा। देखें आज के शुभ योग में किन-किन राशियों को मिल रहा है लाभ और जानें कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष राशि : किसी पुरानी बात का समाधान होगा 

आज के दिन मेष राशि के झटको के लिए काम ज्यादा होगा। आज कोई पुरानी बात भी सुलझ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी लेकिन परिणाम बेहतर होगा जिससे सकारात्मक और नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों पर ध्यान देंगे। किसी भी कार्य के सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। यदि आप भाग्य पर भरोसा करते हैं, तो आज आप एक अच्छे अवसर से चूक सकते हैं। अपनों से ईर्ष्या की भावना रखने से आपके अपनों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में, उस काम को फिर से शुरू करें जिसे आपन छोड़ दिया हैं। आपके परिवार के सदस्यों का आपस में अच्छा व्यवहार होगा। मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं अपनी सेहत का ख्याल रखे। 

वृषभ राशि : धन के मामले में अच्छा दिन रहेगा

आज वृषभ राशि वाले अपनी आंतरिक शक्तियों का प्रयोग करें और सोचविचार करने के बाद ही कोई फैसला करें। इससे आपकी मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव होगा। आज किसी प्रियजन का घर आना सभी के लिए खुशियां ला सकता है। आपके बच्चों की समस्याओं के समाधान में समय लग सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित होगा। धन के मामले में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, आप अपने फैसला खुद लें। इस समय आपको अपने व्यापार में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके मुश्किल समय में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि : आज अच्छी सफलता हाथ लगेगी

मिथुन राशि वालों को आज अच्छी सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है। यदि आपके पास धन से संबंधित कोई योजना है तो सोच समझ के काम करें। आपके साथ धोखा होने सम्भावना है। संयुक्त परिवार वाले जातको में थोड़ा तनाव हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। आज आपको लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा।

कर्क राशि : मन की शांति बनी रहेगी

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज मन की शांति बनी रहेगी। काम को समय पर पूरा करने से आपको राहत मिलेगी। मन में चल रहे किसी भी प्रकार के संदेह को दूर करने की कोशिश करेंगे। छात्र और युवा भी अपने खास दोस्तों और शिक्षकों की संगति में समय बिता सकते है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जिन कार्यों को आपने सहजता से और आसानी से कर सकते थे, उन कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नकारात्मक विचार भी आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। आपका कुछ समय ध्यान और चिंतन में बीतेगा। वित्त या वित्तीय मामलों में अधिक समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

सिंह राशि : आप दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे

सिंह राशि के जातक आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आपको आपके परिजनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति के विवाद को किसी के हस्तक्षेप से सुलझाया जा सकता है। घर के सदस्य की शादी की भी प्लानिंग हो सकती है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा विवाद होने की सम्भावना है। व्यापार में आज स्थिति काफी हद तक आपके पक्ष में रहने की समभावना है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की अवसक्ता है।

कन्या राशि : आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे

कन्या राशि वाले जातको के आज रुके कार्य पूर्ण हो सकते है। आज आपके पास व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं रहेगा। संबंधों को मजबूत करने के लिए आपको अहंकार को त्यागने की आवश्कता है। इससे रिश्ते में मधुरता आएगी और करियर से जुड़ी सभी परेशानिया भी दूर होगी। किसी भी तरह की यात्रा से दुरी बनाये रखे। आज यात्रा आपके लिए कठिन हो सकती है। संघर्ष की स्थिति उत्पन होने से भी माहौल नकारात्मक हो सकता है। व्यापार में नई सफलता मिलने की समभावना है। पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय बहुत मूलयवान है। चोट या किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका बन रही है।

तुला राशि : आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा

तुला राशि के जातक घर के नवीनीकरण या रखरखाव के काम में व्यस्त हो सकते हैं। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका विश्वास बढ़ेगा। आज आप शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन को अपने जीवन में लागू करने से लाभ प्राप्त होगा। आज आप किसी की किसी भी बात में हस्तक्षेप करना और दूसरों को सलाह देना आपके उचित नहीं है।इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज निजी व्यस्तता के कारण आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होने की समबनवना है। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर होने आसार बन रहे है।

वृश्चिक राशि : आपके रिश्ते मधुर होंगे

वृश्चिक राशि के जातको के लिए पिछले कुछ समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं के समाधान से माहौल सकारात्मक बनेगा। इसलिए आपको अपनी निजी गतिविधियों पर ध्यान देन की जरूरत है। आज आपका अटका हुआ भुगतान मिल सकता है और इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी विवाद को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर एक कर्मचारी तनाव का कारण बन सकता है उससे दुरी बनाये और संयम से काम ले।

If you want to make your husband wife relationship batter then click on this link

Husband wife problem solution

धनु राशि : सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी

धनु राशि जातको की सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आज आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके कई तरह की गतिविधियों में शामिल होने की समभावना बन रही हैं। थकान के बावजूद खुशी का अनुभव कर सकते है। भूमि, वाहन आदि उधार लेने की योजना बना सकते हैं, इससे आपके धन और समृद्धि में वृद्धि के कारण होगा। पति-पत्नी के बीच बहुत अच्छी दोस्ती होगी और रिस्तो में मधुरता आएगी। आपको नकारात्मक वातावरण और मौसमी बीमारी से सावधान रहने की सलहा दी जाती है।

मकर राशि : समय का पूरा फायदा उठा पाएंगे

मकर राशि के जातको के लिए इस समय ग्रहों की स्थिति लाभकारी रहेगी। इस समय आपको हर तरह का लाभ मिलने की संभावना बना रही है। रचनात्मक कार्यों और अध्ययन में भी रुचि की सम्भावना बन रही है। घर के बड़ों के मार्गदर्शन को अपने जीवन में अवश्य लागू करें लाभ की प्राप्ति होगी। किसी अजनबी के साथ बातचीत करते समय उससे अपने रहस्य साझा करने से बचें। खतरनाक कार्यों से दूर रहें, क्योंकि इससे हानि होने सम्भावना है। आज आप पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बनाने की कोसिस करेंगे। 

कुंभ राशि : दोस्त से विवाद की स्थिति बन रही है 

कुंभ राशि के जातको का ध्‍यान मीडिया और संपर्कों से संबंधित गतिविधियों पर रहेगा। किसी के भी फोन को नजरअंदाज न करें, लाभकारी निर्देश मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आध्यात्मिक क्षेत्र में कुछ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी है। आज आपके किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से विवाद की स्थिति बन सकती है। आप केवल अपने निजी कार्यों में  व्यस्त रहेंगे। आपको अपने व्यवसाय में अधिक प्रयास और थोड़े बदलाव की आवश्यकता  है। पति-पत्नी का आपस में अच्छा तालमेल बना रहेगा।

मीन राशि : आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा

मीन राशि के जातक अपना  कुछ समय आराम करने के लिए बिता सकते है। आपका आत्मनिरीक्षण कई समस्याओं का समाधान करेगा और इससे आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपको सलहा दी जाती है की दूसरों की सलाह मानने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की आवाजाही से बचें क्योंकि इसमें आपका समय और धन बहुत अधिक खर्च हो सकता है। अपके कार्यक्षेत्र में आपके प्रबंधन में कर्मचारियों का सहयोग कार्य की गति में वृद्धि देगा।