Horoscope Today 2 September 2022: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, देखें आज आपके सितारे क्या कहते है

Horoscope Today 2 September 2022: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, देखें आज आपके सितारे क्या कहते है
daily horoscope 02 september 2022

Horoscope Today 2 September 2022: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, देखें आज आपके सितारे क्या कहते है

आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे? किन राशियों को होगा लाभ और किन राशियों को होगा नुकसान, देखें धन के मामले में लाभ का दिन और करियर के मामले में किसे शुभ समाचार मिलने वाला है। शुक्रवार 2 सितंबर को चंद्रमा का संचार तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में आज शाम चंद्रमा और मंगल दोनों आमने-सामने होंगे और उनके बीच दृश्य संबंध बनेगा जो शुभ है। इसके साथ ही आज विशाखा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मंगल, मेष और वृश्चिक दोनों राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। देखिए अन्य सभी राशियों के लिए भी कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि: उच्चाधिकारियों की कृपा से काम पूरे होंगे

आज मेष राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपका साथ देंगे। भूमि धन के कार्यों से अकल्पनीय लाभ होगा। श्रेष्ठ लोगों से मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में काम पूरा होगा। आज आपको सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।

आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक रहेगा। आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृष राशि: अनावश्यक खर्चे हो सकते है

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है और जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। निकट और दूर की यात्रा सफल हो सकती है। आज शाम कोई शुभ समाचार मन को संतुष्ट करेगा। शाम को कुछ लोगों के आने से आपके काम में बढ़ोतरी हो सकती है।

आज 82% तक भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप माता लक्ष्मी जी की पूजा करें।

मिथुन राशि: आज कहीं से मान सम्मान मिलने की संभावना है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास है। आपका दिन हर चीज में मिला-जुला और प्रभावशाली रहेगा। कहीं से मान-सम्मान मिलने की संभावना है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा आज टल सकती है। इस समय जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा और यश में वृद्धि होगी।

भाग्य आज आपका 72% तक साथ देगा। अपने गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि: आज अनावश्यक विवाद में न पड़ें

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा होने की सम्भावना है। आज आप विशेष रूप से व्यस्त तो रहेंगे ही और किसी कारणवश तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-समझकर ही काम करें। अपनों से बेवजह के विवाद में न पड़ें। ऐसा करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

आज 75 प्रतिशत तक भाग्य आपका साथ देगा। आज के दिन गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं

आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार सिंह राशि के जातकों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आज आपको कहीं से अटका हुआ धन, आय के नए रास्ते मिल सकते हैं। आज आपको वरिष्ठ लोगों से लाभ होगा और आपका भाग्य खुल जाएगा। अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।

किस्मत आज 84 फीसदी तक आपके साथ है। आज आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

जानिए रामचरितमानस की 2 चौपाई के अनुसार किस व्यक्ति से भूलकर भी कभी बात नहीं करनी चाहिए

कन्या राशि: आपके किसी काम में रुकावट आ सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा हुआ दिख रहा है। किसी काम में रुकावट आ सकती है, जबकि नौकरी या व्यवसाय में धन की हानि हो सकती है। विरोधी आज आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं वहीं ऑफिस के साथी भी आपको बदनाम कर सकते हैं, सावधान रहें।

भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। आज आप माता सरस्वती की पूजा करें।

तुला राशि: आज आय के नए स्रोत आएंगे

आज का दिन आपके लिए खुशी का दिन है और आप आय के नए स्रोत विकसित करेंगे। शत्रु और प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। नए परिचित स्थायी मित्रता में बदल जाएंगे। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे तो आपके घर में खुशियां आएंगी। आज आपको मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। आज आप सफेद चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन खास है

आज का दिन आपके लिए विशेष है और आपको राजनीतिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी और आज नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में किसी तरह के बेहतर बदलाव की संभावना है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ रहने वाला है। आज आपको शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।

धनु राशि: जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रशन्न रहेगा।

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सुख-शांति लेकर आ रहा है। आज जिस काम के बारे में आपने मन से सोचा है उसे पूरा करने में आज आपको खुशी होगी। जीवन साथी के सहयोग से मन में प्रसन्नता रहेगी। पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव आज कम होगा और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक रहेगा। आज गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

मकर राशि: आज आपको मनोवांछित आर्थिक लाभ होगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य और व्यवसाय में सुधार के लिए अच्छा है। मनोवांछित आर्थिक लाभ से पत्नी और बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और शुभ समाचार प्राप्त होगा। महान लोगों से मिलने से आप अच्छी चीजें सीखेंगे।

आज 80% तक भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप बहते पानी में काले तिल डालें।

कुंभ राशि: आज आपका मनोबल भी बढ़ेगा

आज का दिन आपके लिए खास है। आज की योजना के अनुसार किए गए सभी कार्य पूरे होने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और आपका मनोबल भी बढ़ेगा। अचानक कोई बड़ा धन प्राप्त हो सकता है और बिक्री में वृद्धि होगी। शाम को शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी।

आज 75% तक भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन राशि: खोया हुआ धन वापस मिलेगा

आज आपको भाग्य की कृपा से धन की प्राप्ति होगी और आपके व्यवसाय में प्रगति होगी। खोया हुआ धन या अटका हुआ धन मिलेगा। कोई कठिन समस्या आज चर्चा से सुलझ जाएगी। आज आपके घर कोई व्यक्ति आ सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

भाग्य आज आपके पक्ष में 84% तक रहेगा। आज के दिन गणेश जी की पूजा करें।