Horoscope Today 1 December 2022: देखिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

Horoscope Today 1 December 2022: देखिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

Horoscope Today 1 December 2022: देखिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन

आज गुरुवार को चंद्रमा का संचार मीन राशि में होने जा रहा है। मीन राशि में चंद्रमा के आने से आज का दिन कई राशियों के लिए व्यवसाय और पारिवारिक मोर्चे पर अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

गुरुवार 1 दिसंबर आज चंद्रमा का कुम्भ राशि में गोचर होगा, देर रात चंद्रमा का मीन राशि में प्रवेश होगा वहीं आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज शनि और गुरु शश और हंस योग बनाकर कई राशियों पर शुभ प्रभाव देंगे, वहीं हर्षण योग आज कई राशियों को आनंद देगा। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिसंबर का पहला दिन?

मेष राशि: आपकी इच्छा पूरी होगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोकामना पूर्ण करने वाला रहेगा। आपकी इच्छा पूरी होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपका परिवार भी आपका पूरा सहयोग करेगा। फिलहाल आपको खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कर्ज आदि लेना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस बारे में और सोचने की जरूरत होगी। इस वक्त हर चीज को प्राइवेट रखना बेहद जरूरी है। आज आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि: मानसिक शांति मिलेगी

पैसों के मामले में वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति की संगति में रहेंगे, उनके साथ रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज बच्चों के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। साथ ही आज आप पर काफी जिम्मेदारियां भी रहने वाली हैं। आपको सलाह दी जाती है कि फिलहाल पैसा निवेश न करें। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। साथ ही आज किसी के विवाद में न पड़ें। ऐसा करने से आपकी खुद की छवि खराब हो सकती है।

मिथुन राशि: करियर में सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही खास है। आज आप अपनी क्षमता के बल पर महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे। इससे आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे ताकि करियर में सफलता प्राप्त कर सकें। आज खर्च करते समय लापरवाही न करें क्योंकि ऐसा करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आज उसका समाधान होने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि आज कारोबार में कोई नया प्रयोग करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कर्क राशि: महत्वपूर्ण निर्णय न लें

कर्क राशि के लोग अपने दैनिक कामों से कुछ राहत पाने के लिए आज किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। इस समय आपको अपने बजट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला फिलहाल न लें। इस समय आप अपने रोजमर्रा के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। वर्तमान में आपकी व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। परिवार का वातावरण काफी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह राशि: अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, बीते दिनों आपने जिस लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाई थी, उस पर काम करने का आज सही समय है। इतना ही नहीं आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को फिलहाल बदलना पड़ सकता है। अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो पूरी सूझबूझ से करें या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। इस समय अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की सख्त ज़रूरत है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज मनमाफिक परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि: महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आज आप अपनी रुचि के कामों को करने में भी समय व्यतीत करेंगे। आज किसी से गलत बहस में न पड़ें। आपको सलाह दी जाती है कि आप केवल अपने काम से काम रखें। आज आपको अपने बजट का भी ध्यान रखने की सख्त जरूरत है। बजट को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। आज कार्यक्षेत्र में दूसरों पर बिल्कुल भी निर्भर न रहें बल्कि अपने काम खुद पूरे करने की कोशिश करें।

मैरिज की समस्या को सुलझाने के लिए इस ब्लॉग को पढ़े  >>  Kundli Match Matching for Marriage by Name

तुला राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा

तुला राशि के लोगों को आज परिवार के बाकी सदस्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों को साझा करना चाहिए। साथ ही अपने लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालने की कोशिश करें। फिलहाल किसी खास से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाएगी। साथ ही आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान को लेकर आपकी कोई इच्छा पूरी न होने से आज मन थोड़ा उदास रह सकता है। आज बैंकों और निवेश से जुड़े कामों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आपने अपने काम को लेकर कोई योजना बनाई है तो आज उससे जुड़ा कोई कदम न उठाएं।

वृश्चिक राशि: सेहत का ध्यान रखें

वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे दिमाग की बजाय दिल को ज्यादा अहमियत दें। आपका शांत स्वभाव ही आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आज आप काफी अनुशासित तरीके से अपनी दिनचर्या बनाए रखेंगे। युवा वर्ग अपनी किसी सफलता से असंतुष्ट रहेंगे, फिलहाल उन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत है. आज परिवार का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इसलिए सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

धनु राशि: नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें

धनु राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में मानसिक शांति मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आपको किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। गलत कामों में शामिल लोगों के साथ समय न बिताएं, ऐसा करने से आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। साथ ही आपके स्वाभिमान को भी ठेस पहुंच सकती है। आज महिलाओं को अपनी गरिमा के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए। व्यापार से जुड़ी आपकी कोशिशों और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपके लिए उचित यही होगा कि जो लोग आपका थोड़ा भी विरोध करें उनसे दूरी बना लें।

मकर राशि: ख़र्चों में कटौती करें

मकर राशि के जातक आज राहत की सांस लेंगे। दरअसल पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सहयोग से सुलझ जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी से आपको अपनी पहचान और सम्मान बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस समय आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। फिलहाल किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

कुम्भ राशि : आज सफलता मिलेगी

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है। अपने कार्यों के बारे में जागरूकता ही उन्हें सफलता दिला सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए भी दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। कई बार आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते हैं जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। अनावश्यक खर्चों के कारण आप मानसिक रूप से बेचैन महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि: किसी पर भरोसा न करें

मीन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी के विवाह की बात चल रही है तो आज इस विषय को लेकर हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। किसी खास से छोटी सी मुलाकात भी आपको खुशी का एहसास करा सकती है। इतना ही नहीं आज किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जल्दबाजी और आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। इसलिए किसी भी काम को करने में जल्दबाजी से बचें। फिलहाल अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। साथ ही किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।