हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार क्या राज खोलता है आपकी हथेली का रंग?

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार क्या राज खोलता है आपकी हथेली का रंग?
color of palm open some secrets of your personality

हस्तरेखा ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की कई विद्याओं में से एक है। हस्तरेखा ज्योतिष में हाथों की रेखाओं का अध्ययन करके आपके भविष्य, स्वभाव, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष में जातक की हथेलियों का रंग का अध्यन्न करके उस व्यक्ति के बारे में कई प्रकार की बाते बताई जाती है। आज के लेख में हम आपको बताएगे कि कैसे हथेलियों के रंग से आप आपके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हो। जानिए आपकी हथेलियों का रंग क्या कहता है आपके बारे में।

अगर किसी जातक की हथेली का रंग पीला है

यदि किसी व्यक्ति की हथेली का रंग पीला दिखाई देता है तो यह शुभ लक्षण नही होता है। पीले रंग की हथेली उस व्यक्ति की कमजोरी की ओर इशारा करती है। ऐसे हथेली वाले लोगों पर कई प्रकार की बीमारियां होने का भय बना रहता है।

अगर किसी भी स्त्री की हथेली का रंग पीला है तो ऐसी स्त्रियां पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित होती है। अगर किसी पुरुष की हथेली का रंग पीला है तो वह किसी स्त्री की ओर जल्दी आकर्षित हो जाता है। इन लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां रखनी चाहे। अगर खान पान में किसी भी प्रकार की असावधानी रखते है तो बहुत जल्दी  बीमार हो सकते है।

किसी जातक की हथेली का रंग मटमैला हो

जिन व्यक्तियों की हथेली का रंग मटमैला होता है वह लोग जीवन में अधिकांश समय दरिद्रता का सामना करते है। धन की कमी के कारण यह लोग निराश एवं उदास हो जाते है। ऐसी हथेली वाला व्यक्ति आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर पाते है। अक्सर ऐसे लोग कार्यों में झूठ का सहारा लेते है। इन लोगो को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

किसी जातक की हथेली पर दाग धब्बे होना

जिस व्यक्ति की हथेली में दाग धब्बे दिखाई देते है वह लोग नशे की लत के शिकार हो सकते है। इन लोगों का जीवन सामान्यतः सुख सुविधाओं  के आभाव में व्यतीत होता है।

किसी जातक की हथेली का रंग सफ़ेद होना

यह ऐसा सफ़ेद  रंग हुआ जिसमे किसी भी प्रकार की कोई भी चमक ना हो। आभाहीन सफ़ेद रंग की हथेली, सुखी सुखी हथेली दिखाई देना। जिन लोगो की हथेली ऐसी होती है वह लोग उत्साही नहीं होते है। ऐसे जातक किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं दिखाते है। यह लोग अकेले में रहना पसंद करते है। किसी भी समारोह में इन लोगो का मन नहीं लगता है। यह लोग कार्यों के प्रति सजगता नहीं रखते है। इसी वजह से इन लोगों पर महालक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है। इनके जीवन में हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इसी वजह से इनके जीवन में कठिन परिस्थितियां रहती है।

किसी जातक की चमकदार सफ़ेद रंग की हथेली होना

अगर किसी जातक की हथेली का रंग सफ़ेद और चमकदार होता है और सुंदर दिखाई देता है तो ऐसे लोगों का मन अध्यात्म की ओर होता है। इसी प्रकार की हथेली वाले लोग अद्भुत शक्तियों के मालिक होते है। कार्यों को पूरे दिल से और उत्साह से पूरा करते है। यह लोग शान्ति प्रिय होते है।

लाल रंग की हथेली होना

जिन लोगो की हथेली का रंग लाल होता है साथ ही उनकी हथेली चमकदार और चिकनी दिखाई देती है तो उन लोगों पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन लोगों के जीवन में हर प्रकार की सुख सुविधाएं रहती है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिन लोगो की हथेली का रंग लाल होता वह बहुत शुभ होता है। इस प्रकार की हथेली वाले लोगों के समाज में मान सम्मान भी मिलता है। आमतौर पर ऐसी हथेली वाले लोग उच्च स्तरीय कार्य करते है। यह लोग अधिक शारीरिक श्रम से बचे रहते है। जिन लोगों की हथेली का रंग लाल होता है वह स्वभाव में भावुक और थोड़े क्रोधी होते है। इन लोगों को छोटी छोटी बातों पर क्रोध आ जाता है। इनके विचारों में अस्थिरता रहती है।

गहरे गुलाबी रंग की हथेली होना

जिन व्यक्ति की हथेली का रंग गहरा गुलाबी दिखाई देता है उन लोगों को शाही सुख प्राप्त करने वाला होता है। यदि इन लोगों की छोटी छोटी बाते भी पूरी नहीं होती है तो इन्हे क्रोध आ जाता है। बहुत जल्दी यह लोग खुश भी हो जाते है। इनके विचार बदलते रहते है। जिन बातों को आज यह सही बता रहे है कल उन्ही बातों को गलत भी बता सकते है।

हल्के गुलाबी रंग की हथेली होना

जिन लोगों की हथेली का रंग हल्का गुलाबी दिखाई देता है, वे लोग अच्छे स्वभाव और उच्च विचारों वाले होते हैं। घर-परिवार और समाज में अपने गुणों के कारण मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। किसी भी कार्य को पूर्ण धैर्य और शांति के साथ पूर्ण करते हैं। इस प्रकार की हथेली वाले लोग हर हाल में सदैव प्रसन्न रहते हैं।

Also Read:

आज से शाकम्भरी नवरात्रि शुरू, जानिए कौन है इस नवरात्रि की माता शाकम्भरी

हिन्दू धर्म में कुंभ के मेले में कल्पवास इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? जानिए कल्पवास के फायदे

बुधवार का व्रत करने से पहले जान लीजिए कुछ खास नियम

भारतीय पौराणिक कथा: शनि देव के बारे में रोचक तथ्य

Like and Share our Facebook Page