नारियल के तेल से पाए खूबसूरत और बेदाग़ त्वचा, जानिए इसके बेहतरीन लाभ

नारियल के तेल से पाए खूबसूरत और बेदाग़ त्वचा, जानिए इसके बेहतरीन लाभ
benefits of coconut oil

नारियल के तेल के बहुत से सेहत को लाभ होते है। नारियल को हमारे लिए प्रकृति का उपहार माना जाता है। जैसा कि हम सब जानते है कि नारियल हमारी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन हम उसके गुणों को नजरअंदाज कर देते है। आज के लेख में जानिए कैसे नारियल तेल से आप बेदाग़ और खूबसूरत त्वचा पा सकते है।

नारियल का तेल एक प्रकार का वसा है जिसे इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के घटते स्तर से लेकर अल्जाइमर के रोगियों में मस्तिष्क के कार्य में सुधार के लिए, नारियल का तेल कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ है। स्वास्थ्य के लिए भी लाभ हो सकता है। नारियल तेल एक उच्च संतृप्त तेल है जो पारंपरिक रूप से कच्चे नारियल या सूखे नारियल की गुठली से तेल निकालकर बनाया जाता है। कमरे के तापमान पर यह ठोस है, लेकिन गर्म होने पर यह नरम या पिघल सकता है। नारियल तेल मध्यम-श्रृंखला फैटी एसिड में समृद्ध है, जो संतृप्त वसा का एक रूप है।  ये मध्यम-श्रृंखला फैटी एसिड अपनी कुल संरचना का लगभग 65% बनाते हैं।

प्राइमर के रूप में इस्तेमाल करे

नारियल तेल को आप प्राइमर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। जब भी आप बाहर जाने के लिए तैयार हो तो आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को लगा सकते है। आप इसकी कुछ बूंदे अपने चेहरे पर लगा ले और उसके बाद में पुरे चेहरे पर फैला ले। नारियल तेल फाउंडेशन के लिए बेस का  काम करता है साथ में चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करता है। इसे आप चिक बोन पर ज्यादा लगा सकती है ताकि वह ज्यादा हाईलाइट हो।

बालो के लिए वरदान

ऐसा माना जाता है कि अगर कोई नियमित रूप से नारियल के तेल का प्रयोग करता है तो उसके बालों की खूबसूरती बढ़ती है। यह बालों को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है और उन्हें नरम और सिल्की बनाता है। डस्ट, प्रदूषित वातावरण से भी बचाता है।  नारियल का तेल आपके बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह आपके बालो से दो मुहे वाली समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देता है। 

आपकी त्वचा के लिए

अगर आप अपनी त्वचा से प्यार करते है तो नारियल का तेल आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। नारियल तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है। नारियल तेल का त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है, इसलिए नहाने के बाद नियमित रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।

बॉडी स्क्रब बनाए

नारियल तेल में थोड़ी सी शक़्कर मिलाएं और धीरे धीरे अपने शरीर पर इसे रगड़े। कुछ देर बाद इसे साफ कर ले। ऐसा करने के बाद आपकी त्वचा में जादुई चमक आ जाएगी।  

मेकअप रिमूवर

जैसा कि हम जानते है नारियल तेल सबसे अच्छा क्लिंज़र माना जाता है। मेक अप उतारने के लिए एक कॉटन पैड पर तेल लें और मेकअप रिमूव करें। यह मेकअप तो हटाएगा ही साथ ही त्वचा के भीतर से गंदगी और बैक्टीरिया भी हटाएगा।

Also Read

How to Make a Relationship Last Forever?

How will 2021 be for lovers? Know about your Love Relationship

क्या आप जानते है हाथ जोड़कर नमस्कार करने के सेहत लाभ

जानिए शुक्र ग्रह के बारे में रोचक तथ्य

How to Make Your Relationship Happy & Healthy?

Like and Share our Facebook Page.