शरीर के अंगों के फड़कने का क्या होगा शुभ और अशुभ संकेत

शरीर के अंगों के फड़कने का क्या होगा शुभ और अशुभ संकेत

शरीर के अंगों के फड़कने का क्या होगा शुभ और अशुभ संकेत

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें व्यक्ति के अंगों की आकृति, चेहरे की बनावट, शरीर के निशान आदि का आंकलन कर उसके व्यक्तित्व और मानसिकता के बारे में बताया जा सकता है। जिसे हम सामान्य मानते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि व्यक्ति के अंगों के फड़कने का अर्थ भी होता है। तो आइए जानते हैं शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या संकेत होता है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का दाहिना भाग और स्त्री के शरीर का बायां भाग फड़कना शुभ माना जाता है। यदि किसी पुरुष का बायां अंग फड़कता है तो ऐसा माना जाता है कि उसे भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार यदि स्त्री का दाहिना अंग फड़कता है। इसलिए इसे किसी दुखद घटना का संकेत माना जाता है।

माथा

यदि किसी व्यक्ति के माथे पर हलचल महसूस होती है यानी उसका माथा फड़कता है तो इसका अर्थ है कि उसे भौतिक सुख मिलने वाला है।

कनपटी

कनपटी का फड़कना भी बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी व्यक्ति की कनपटी फटने का मतलब होता है कि उसे धन की प्राप्ति होने वाली है।

आँख

अगर किसी व्यक्ति की दाहिनी आंख फड़कती है तो यह उसकी मनोकामना पूरी होने का संकेत है। लेकिन ज्यादा देर तक आंख झपकना सही नहीं माना जाता है। यह किसी पुरानी बीमारी का संकेत माना जाता है।

गालों का फड़कना

वैसे तो ऐसा बहुत कम होता है कि दोनों गालों में एक साथ हलचल महसूस हो, लेकिन जब किसी व्यक्ति के दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो यह धन लाभ का संकेत देता है।

होठों में हलचल महसूस होना

अगर किसी के होंठ फड़कते हैं तो इसका मतलब है कि उसकी जिंदगी में कोई बहुत अच्छा दोस्त आने वाला है।

कंधे

यदि किसी व्यक्ति का दाहिना कंधा फड़कता है तो यह अत्यधिक आर्थिक लाभ का संकेत माना जाता है। बाएं कंधे का फड़कना सफलता का सूचक माना जाता है। जब किसी के दोनों कंधे एक साथ फड़कते है तो यह किसी के साथ बड़े झगड़े का संकेत होता है।

हथेलियां

अगर किसी की हथेलियां कांपती हैं तो यह किसी परेशानी का संकेत है। तो वहीं उंगलियों में हलचल किसी पुराने मित्र से मिलने का संकेत दे रही है।

कोहनी

किसी की दाहिनी कोहनी के फड़कने का मतलब होता है कि उसका किसी से झगड़ा होने वाला है। बाईं कोहनी का फड़कना आपको समाज में प्रतिष्ठा दिला सकता है।

यह भी अवश्य जानें

चेहरे का आकार खोलता है आपके भविष्य के सारे राज
पुरुषों की बायीं आंख फड़कने के लक्षण, शुभ और अशुभ संकेत

पीठ

अगर किसी की पीठ में हलचल महसूस हो तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में व्यक्ति को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दांयी जांघ

अगर किसी की दाहिनी जांघ फड़कती है तो माना जाता है कि उसे किसी बात को लेकर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर बायीं ओर की जांघ फड़कने पर व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है.

पैरों के तलवे

यदि किसी के दाहिने पैर के तलवे में स्पंदन(हलचल) महसूस हो तो यह सामाजिक सम्मान में कमी का संकेत माना जाता है। तो वहीं दूसरी ओर यदि बाएं पैर के तलवे में हलचल हो तो ऐसा माना जाता है कि भविष्य में यात्रा करनी पड़ सकती है।

दोनों भौंहों के बीच फड़कना

अगर आपके माथे के मध्य बिंदु यानी भौंहों के बीच में हलचल महसूस हो रही है तो समझ जाइए कि आपके आने वाले जीवन में सुख-समृद्धि के दिन आने वाले हैं। आपके कारोबार में तरक्की होने वाली है। जिससे अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

गले में फड़कन महसूस होना

अगर किसी के गले में गुदगुदी महसूस हो तो यह भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। गला फड़कने का मतलब है कि आपको समाज में सम्मान मिलने वाला है और आपके जीवन में सुख-सुविधा के दिन आने वाले हैं।

कमर के दाहिनी ओर फड़कना

यदि किसी की कमर का दाहिना भाग फड़कता है तो माना जाता है कि उसे भविष्य में धन लाभ हो सकता है।

ये भी अवश्य पढ़ें...

सफलता के लिए अपनाएं चाणक्य की इन 10 बातों को

चेहरे का आकार खोलता है आपके भविष्य के सारे राज

सूर्यदेव को जल अर्पित करने के 5 अनोखे फायदे

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान को चढ़ाये जाने वाले पुष्पों का महत्व