तुलसी की माला पहनने के 5 स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ

तुलसी की माला पहनने के 5 स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ

तुलसी की माला पहनने के 5 स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ

तुलसी का धार्मिक महत्व के साथ-साथ आयुर्वेदिक महत्व भी है। यह एक एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के रूप में भी फायदेमंद है। यहां जानिए तुलसी की माला पहनने से होने वाले 5 फायदे।

तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु जी को सबसे अतिप्रिय है। भगवान को भोग लगाते समय या उन्हें जल चढ़ाते समय उसमें तुलसी का पत्ता रखना जरूरी होता है। दूषित पानी में तुलसी के कुछ ताजे पत्ते मिलाकर पानी को शुद्ध किया जा सकता है। तुलसी के पत्ते को तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए। क्योंकि तुलसी और तांबे दोनों में पानी को शुद्ध करने की क्षमता होती है। रोजाना सुबह 3-5 तुलसी के पत्तों का सेवन चाहिए।

तुलसी के बीज की माला अत्यंत लाभकारी होती है। तुलसी मुख्यतः दो प्रकार की होती है। रामा तुलसी और श्यामा तुलसी।

1. श्यामा तुलसी की माला को धारण करने से विशेष रूप से पहनने वाले को मानसिक शांति मिलती है, ईश्वर के प्रति भक्ति भाव बढ़ता है और मन में सकारात्मक भावनाओं का विकास होता है, आध्यात्मिक प्रगति के साथ-साथ परिवार और भौतिक उन्नति भी होती है।

2. राम तुलसी की माला को धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति में सात्विक भाव जागृत होते हैं। यह आपको अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद करता है।

3. तुलसी की माला में विद्युत शक्ति होती है। बुखार, सिर दर्द, जुकाम और चर्म रोगों में भी तुलसी की माला धारण करने से बहुत अधिक लाभ होता है। धार्मिक मान्यताओं जैसी कोई संक्रामक बीमारी और अकाल मृत्यु नहीं होती।

4. तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति की पाचन शक्ति, तेज बुखार, मस्तिष्क के रोग और वायु से संबंधित कई रोगों में भी लाभ मिलता है।

जानिए घर में मनी प्लांट लगाने के 4 फायदे और 4 नुकसान

5. तुलसी के पत्ते खाने से किसी भी प्रकार का रोग और दुख नहीं होता और इसके साथ ही तुलसी की माला धारण करने से यश, कीर्ति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।